Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?
बिहार का मौसम बदल चुका है। शुक्रवार सुबह पटना में धूप नहीं निकली है। आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवा चल रही है। खगड़िया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में सुबह से बारिश हो रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं चलने के आसारहैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिहार के किन जिलों में अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, गया, पटना, नालंदा और पूर्वी चंपारण के सभी प्रखंडों में तेज हवा का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने क्यासलाह दी पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें बिजली के खंभों और खुले मैदानों से बचें किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं वाहन सावधानी से चलाएं मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें प्रशासन अलर्ट मोड पर
#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 07:32 IST
Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम? #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
