Bihar News: दरभंगा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दोनों को ट्रक ने कुचला; आक्रोशित लोगों ने क्या मांग की?
दरभंगा जिले में देर शाम ट्रक दुर्घटना के दो अलग-अलग मामलों में एक पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पहली घटना कमतौल-मब्बी पथ पर कर्जापट्टी के पास हुई, जहां भीषण सड़क हादसे में पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम उर्फ नीलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मब्बी और कमतौल थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दूसरी घटना दरभंगा-मधुबनी सड़क पर तारसराय मुरिया के पास हुई। गंगा स्नान कर लौट रही एक महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही भालपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान मधुबनी जिला के नरपत नगर निवासी रूपा देवी के रूप में हुई है। एसएस 75 पर लंबे समय से यह समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि दरभंगा-कमतौल स्टेट हाईवे-75 पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर फैले पानी और कीचड़ के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। NEET student murder case : रिपेयरिंग शॉप नहीं, पान की दुकान से मिला मोबाइल; अब CBI भी हैरान गुस्साए लोगों ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद पुलिस ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुट गई है। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुखिया नीलू के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
#CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharnewsDarbhangaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 08:28 IST
Bihar News: दरभंगा में अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दोनों को ट्रक ने कुचला; आक्रोशित लोगों ने क्या मांग की? #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharnewsDarbhangaNews #VaranasiLiveNews
