Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
राबड़ी आवास को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर खूब चर्चा में है। इस पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की तस्वीर है। इसमें एक कविता लिखी है। राजनीतिक पंडित कहते हैं इस तस्वीर के जरिए रोहिणी आचार्य के समर्थकों ने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को कुछ मैसेज देने की कोशिश की है। इस पोस्टर को किसने लिखवाया है इसका जिक्र तो नहीं है। लेकिन, इसे पढ़कर स्पष्ट लग रहा है कि यह रोहिणी आचार्या के समर्थक ने ही लगाया है। इसमें लिखा है, "न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं, अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं, मेरा लूह बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।" राजनीतिक पंडितों की मानें तो रोहिणी इस पोस्टर के जरिए अपने भाई तेजस्वी यादव को ही मैसेज देना चाहती हैं। हाल में ही लालू प्रसाद यादव हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। वह रोहिणी के पास ही हैं। कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से अपने परिवार से नाराज चल रहीं रोहिणी को मनाने की कोशिश में हैं।
#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 07:08 IST
Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज! #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
