Bihar News: नीतीश सरकार ने चार IPS और तीन BPS अधिकारियों का किया तबादला, लखीसराय और नवगछिया के एसपी भी बदले गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं। राज्य में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कहते आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को गृह विभाग की आरक्षी शाखा से सात पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया दिया गया। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के चार और बिहार पुलिस सेवा के तीन अधिकारी शामिल हैं। पहले चार आईपीएस अफसर के बारे में जानते हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के गृह जिले के एसपी कौन बने गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार,2012 बैच के अधिकारी अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का डीआईजी बनाया गया है। वह वर्तमान में पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीआईजी पद पर तैनात हैं। 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को लखीसराय की एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में लखीसराय में पुलिस अधीक्षक के पद तैनात हैं। वहीं 2016 राजेश कुमार को नवगछिया में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। वह वर्तमान में मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, में पुलिस अधीक्षक के पद तैनात हैं। 2019 बैच के अधिकारी को बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (कर्मिक 1) के पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह लखीसराय से पुलिस अधीक्षक पर तैनात हैं। Bihar News:राज्यसभा चनुाव में हार के बाद दिग्गजों ने तेजस्वी यादव को दिया नया नाम, जानिए किसने क्या कहा बाढ़ के एसडीपीओ 1 की जिम्मेदारी आनंद कुमार सिंह को गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार,बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राम कृष्णा को बाढ़ का एसडीपीओ एक बनाया गया है। वह वर्तमान में कटिहार में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के पद पर हैं। इनके अलावा आनंद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक उच्च न्यायालय, सुरक्षा, पटना के पद पर तैनात किया गया है। वह वर्तमान में बाढ़ के एसडीपीओ 1 के पद पर तैनात हैं। वहीं पुलिस उपाधीक्षक, उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात विनोद राम को बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है।
#CityStates #Bihar #Kosi #Patna #Purnea #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:52 IST
Bihar News: नीतीश सरकार ने चार IPS और तीन BPS अधिकारियों का किया तबादला, लखीसराय और नवगछिया के एसपी भी बदले गए #CityStates #Bihar #Kosi #Patna #Purnea #VaranasiLiveNews
