Bihar News: जानकी नवमी पर होगा श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार का शिलापूजन, 834 साल पुरानी धरोहर सहेजने की पहल
रामायण रिसर्च काउंसिल आगामी 25 अप्रैल को श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर सीतामढ़ी के राघोपुर बखरी स्थित अति प्राचीन श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु शिलापूजन समारोह आयोजित करने जा रही है। लगभग 834 वर्ष पुराने इस मठ के शिलापूजन कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस आयोजन की आधिकारिक जानकारी देने के लिए आज राघोपुर बखरी स्थित मठ परिसर में काउंसिल की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में सीतामढ़ी और शिवहर से कई जनप्रतिनिधि और संत-समाज के लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में सीतामढ़ी से विधायक सुनील कुमार पिंटू, रीगा से विधायक वैद्यनाथ प्रसाद, शिवहर से विधायक डॉ. श्वेता तथा रुन्नीसैदपुर से विधायक पंकज कुमार मौजूद रहे। ये भी पढ़ें:Bihar News :पीएम मोदी के मंत्री रहे, अब नई पार्टी बनाएंगे; सम्राट चौधरी पर आरके सिंह ने क्या कहा इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने काउंसिल की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं विधायक डॉ. श्वेता ने नारी-शक्ति से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने काउंसिल को इस पवित्र कार्य के लिए धन्यवाद दिया। विधायक पंकज कुमार ने भी अधिक से अधिक लोगों से इस योजना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
#CityStates #Patna #Bihar #SitamarhiNewsToday #ShriramJanakiMathRenovation #JanakiNavamiShilapujan #834YearOldTempleRestoration #HeritageConservationBihar #RamayanResearchCouncilEvent #ReligiousEventSitamarhi #TempleRenovationProjectIndia #CulturalHeritagePreservation #BiharReligiousNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:07 IST
Bihar News: जानकी नवमी पर होगा श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार का शिलापूजन, 834 साल पुरानी धरोहर सहेजने की पहल #CityStates #Patna #Bihar #SitamarhiNewsToday #ShriramJanakiMathRenovation #JanakiNavamiShilapujan #834YearOldTempleRestoration #HeritageConservationBihar #RamayanResearchCouncilEvent #ReligiousEventSitamarhi #TempleRenovationProjectIndia #CulturalHeritagePreservation #BiharReligiousNews #VaranasiLiveNews
