Bihar: सड़क किनारे बोरे से बाहर निकला हुआ था पैर, खोलकर देखा तो उड़े पुलिस के होश; इलाके में फैली दहशत

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग की है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सड़क किनारे बोरे में मिली लाश जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे से महिला का एक पैर बाहर निकला हुआ था। यह दृश्य देखते ही लोगों के होश उड़ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुलतानगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार को सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई। फॉरेंसिक जांच के लिए बुलाई गई टीम मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें-Railway:तीसरी रेल लाइन के काम से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों गाड़ियों का रूट बदला; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि शव की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों से भी महिला की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान होने और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना सड़क किनारे बोरे में महिला का शव मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इसे बेहद गंभीर घटना मान रहे हैं और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी संभावित सुरागों को खंगालने में जुटी हुई है।

#CityStates #Crime #Bhagalpur #Bihar #PoliceBeginInvestigation #BhagalpurCrimeNews #SultanganjNews #WomanDeadBodyFound #BiharCrimeNews #MurderInvestigation #BhagalpurPolice #DeadBodyInSack #BiharBreakingNews #ForensicInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 09:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: सड़क किनारे बोरे से बाहर निकला हुआ था पैर, खोलकर देखा तो उड़े पुलिस के होश; इलाके में फैली दहशत #CityStates #Crime #Bhagalpur #Bihar #PoliceBeginInvestigation #BhagalpurCrimeNews #SultanganjNews #WomanDeadBodyFound #BiharCrimeNews #MurderInvestigation #BhagalpurPolice #DeadBodyInSack #BiharBreakingNews #ForensicInvestigation #VaranasiLiveNews