Bihar News: 'पर्चा वापसी कांड' पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- बांकीपुर में भाजपा की गियर फंस गई
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल की वरिष्ठ नेता रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर में तो भाजपा की गियर ही फंस गई है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि चुनाव की तारीख का एलान एक महीने से भी पहले हो गया था, लेकिन भाजपा के दिल्ली से लेकर पटना तक के नेताओं के बीच उम्मीदवार तय करने का भ्रम खत्म नहीं हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी नामांकन की अंतिम तिथि से तीन दिन पहले तक अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी, वह क्षेत्र का भविष्य क्या तय करेगी। भाजपा अपने घोषित प्रत्याशी की खूबियां गिना रही थी रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले तक भाजपा अपने घोषित प्रत्याशी की खूबियां गिना रही थी, लेकिन अचानक उसे बदल दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ने संभावित हार की आशंका के चलते अंतिम समय में यह फैसला लिया। रोहिणी ने कहा कि यदि ऐसा नहीं था तो फिर आखिरी वक्त पर भाजपा के कदम क्यों डगमगा गए उन्होंने दावा किया कि अंतिम समय में प्रत्याशी बदलने का फैसला यह संकेत देता है कि भाजपा को बांकीपुर में अपनी चुनावी स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक कि यह बदलाव कोई रणनीति नहीं, बल्कि चुनावी डर का सबसे बड़ा सबूत है। Bihar:सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश अभिषेक ने पर्चा वापस लेकर क्या कहा बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे इस सीट के चुनावी समीकरण बदल गए हैं। उनके इस फैसले के बाद भाजपा की अगली रणनीति और बांकीपुर सीट से नए उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ ही समय बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया था, जिसके लिए वह सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हालांकि, कुछ पारिवारिक कारणों के चलते वह यह चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं।
#CityStates #Bihar #Patna #BankipurBy-election #BankipurAssemblyBy-election #AbhishekKumarBunty #AbhishekBuntyNominationWithdrawal #BjpCandidate #BjpBihar #RohiniAcharya #Rjd #RashtriyaJanataDal #BjpCandidateChange #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:18 IST
Bihar News: 'पर्चा वापसी कांड' पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य बोलीं- बांकीपुर में भाजपा की गियर फंस गई #CityStates #Bihar #Patna #BankipurBy-election #BankipurAssemblyBy-election #AbhishekKumarBunty #AbhishekBuntyNominationWithdrawal #BjpCandidate #BjpBihar #RohiniAcharya #Rjd #RashtriyaJanataDal #BjpCandidateChange #VaranasiLiveNews
