बिहार: तिहरे हत्याकांड की 10 वर्षीय गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी मिथिलेश गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस ने 29 नवंबर को मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मिथिलेश महतो को गिरफ्तार किया। वह चौथम थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहा था। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह इस मामले की इकलौती चश्मदीद 10 वर्षीय बच्ची की हत्या की साजिश रच रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद एसपी ने बच्ची की सुरक्षा बढ़ाई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। 29 नवंबर को खरैता दियारा के बसुलवा बहियार स्थित एक बगीचे में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस दौरान मिथिलेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीद बच्ची की हत्या की साजिश की मिली थी सूचना एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को सूचना मिली थी कि चौथम थाना कांड संख्या 181/26 के तिहरे हत्याकांड का फरार आरोपी मिथिलेश महतो मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह 10 वर्षीय बच्ची को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बच्ची की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कराया। वहीं एसपी ने बताया कि 29 नवंबर को पुलिस को मिथिलेश के खरैता दियारा स्थित बसुलवा बहियार के एक बगीचे में होने की सूचना मिली। इसके बाद एएसपी सह डीएसपी सदर-1 रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम में एसओजी-3, अभियान दल-08, डीआईयू, एसटीएफ और चौथम थाना की पुलिस शामिल थी। एसपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। ये भी पढ़ें:बिहार: संजय झा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, रामकृपाल बोले- सभी दलों को समर्थन करना चाहिए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पु पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प पिस्टल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया । वहीं इस सफल अभियान में एएसपी सह डीएसपी सदर-1 रमेश कुमार एसओजी-3, अभियान दल-08, डीआईयू, एसटीएफ और चौथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थी। एसपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। फिलहाल घायल मिथिलेश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तिहरे हत्याकांड में उसकी भूमिका, बच्ची को लेकर मिली सूचना और कथित आपराधिक साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच आगे की कार्रवाई में महत्वपूर्ण होगी।

#CityStates #Crime #Bihar #Munger #KhagariaPoliceEncounter #MithileshMahatoArrested #WantedCriminal #KharaitaDiara #BasulwaBahiyar #ChauthamTripleMurderCase #EyewitnessGirl #MurderConspiracy #RetaliatoryFiring #IllegalPistol #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 05:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: तिहरे हत्याकांड की 10 वर्षीय गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी मिथिलेश गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Munger #KhagariaPoliceEncounter #MithileshMahatoArrested #WantedCriminal #KharaitaDiara #BasulwaBahiyar #ChauthamTripleMurderCase #EyewitnessGirl #MurderConspiracy #RetaliatoryFiring #IllegalPistol #VaranasiLiveNews