Bihar: साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार; खगड़िया सहित पूरे राज्य में छापेमारी, 50 जालसाज गिरफ्तार
बिहार में बढ़ते डिजिटल अपराध पर लगाम लगाने के लिए ईओयू के निर्देश पर प्रदेशव्यापी महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खगड़िया जिले के आठ ठिकानों सहित पूरे बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। खगड़िया में आठ जगहों पर हुई छापेमारी साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने बताया कि खगड़िया जिले में कुल आठ स्थानों पर रेड की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिलीं, जहां अलौली और गोगरी क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गोगरी, बेलदौर, परबत्ता और मानसी समेत अन्य छह इलाकों में भी छापेमारी की गई। पूछताछ के बाद कई संदिग्धों को छोड़ा गया पुलिस ने बताया कि इन जगहों पर संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उनसे पीआर बॉन्ड भरवाकर फिलहाल छोड़ दिया गया है। हालांकि पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनमें एक अलौली और दूसरा नावकोठी क्षेत्र का रहने वाला है। पूरे बिहार में दर्ज हुईं 31 एफआईआर साइबर डीएसपी ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान खगड़िया में दो एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पूरे बिहार में कुल 31 एफआईआर दर्ज हुई हैं। राज्यभर से अब तक 50 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुपौल में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां कार्रवाई के मामले में सुपौल जिला सबसे आगे रहा, जहां पुलिस ने सबसे ज्यादा 10 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में विदेशियों का कैसे बन रहा आधार कार्ड बिहार में पकड़े गए जालसाजों ने बताया लोगों से सतर्क रहने की अपील साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने आम जनता से डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपनी कोई भी गोपनीय या डिजिटल जानकारी किसी अनाधिकृत व्यक्ति या संस्थान के साथ साझा न करें। आपके द्वारा दी गई जानकारी का भविष्य में दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से फर्जी दस्तावेज बनवाने से बचने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी।
#CityStates #Crime #Bihar #Munger #BiharCyberCrime #KhagariaNews #CyberCriminalArrested #EouAction #CyberFraud #BiharPoliceRaid #CyberDspNishantGaurav #DigitalCrime #SupaulCyberGang #GogriRaid #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 11:24 IST
Bihar: साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार; खगड़िया सहित पूरे राज्य में छापेमारी, 50 जालसाज गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Munger #BiharCyberCrime #KhagariaNews #CyberCriminalArrested #EouAction #CyberFraud #BiharPoliceRaid #CyberDspNishantGaurav #DigitalCrime #SupaulCyberGang #GogriRaid #VaranasiLiveNews
