Bihar News: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ
नीट छात्रा से जुड़े चर्चित मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम मंगलवार को जहानाबाद के पतियावा गांव पहुंची। टीम ने छात्रा के माता-पिता से लगभग ढाई से तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की और घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की। छात्रा के भाई को अपने साथ ले गई पुलिस छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई की टीम उनके आवास पर पहुंची और उनके पुत्र को अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब सीबीआई की टीम गांव आई थी, तब उन्होंने छात्रा और उसकी मां के मोबाइल फोन की मांग की थी। उनके अनुसार, छात्रा और मां के मोबाइल खराब होने के कारण उन्हें मोबाइल मिस्त्री के पास भेजा गया था। पिता ने क्या बताया टीम के जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए छात्रा के पिता ने कहा कि उन्होंने जांच टीम को वही तथ्य बताए हैं जो उनके अनुसार सत्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे न्याय की मांग को लेकर निरंतर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा गांव में अब इस बात की चर्चा है कि सीबीआई जांच की प्रगति से जल्द ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। नीट छात्रा हत्या मामले में पहले राज्य स्तर की एसआईटी टीम जांच कर रही थी। बाद में, राज्य सरकार ने इस मामले को 31 जनवरी को सीबीआई के हवाले कर दिया। ये भी पढ़ें:परिवहन विभाग की महिला ASI और कर्मियों की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी तोड़ी गांव मेंचर्चा का दौर शुरू इसके चार दिन बाद ही सीबीआई टीम ने जांच शुरू की। जांच के पहले दिन टीम ने छात्रा के हॉस्टल और पटना में संबंधित स्थानों पर जांच की, और फिर जहानाबाद स्थित छात्रा के गांव पहुंचकर जांच पूरी की। सीबीआई द्वारा छात्र के भाई को अपने साथ ले जाने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है।
#CityStates #Bihar #Gaya #NeetStudent #CbiInvestigation #PatiyawaVillage #MurderCase #Student'sBrother #Interrogation #Patna #Jehanabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:03 IST
Bihar News: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ #CityStates #Bihar #Gaya #NeetStudent #CbiInvestigation #PatiyawaVillage #MurderCase #Student'sBrother #Interrogation #Patna #Jehanabad #VaranasiLiveNews
