Bihar News: पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति फल मंडी में एक फल व्यवसायी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल का इलाज फिलहाल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। Lalu Yadav:रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्या अपील की स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह अचानक बाइक सवाल अपराधी आए और फल व्यवसायी को गाली-गलौज करने लगे। जब तक फल व्यवसायी कुछ समझ पाता तब तक अपराधी ने उनपर गोली चला दी। गोली लगते ही फल व्यवसायी जमीन पर गिए गया। आसपास के व्यवसायियों की मदद से उन्हें पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। उनका कहना है कि गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

#CityStates #Bihar #Patna #PatnaShooting #BahadurpurPoliceStation #BazaarSamitiFruitMarket #FruitTraderShot #PatnaCrimeNews #BiharCrime #DaylightFiring #PmchPatna #InjuredFruitMerchant #Silencer-fittedWeapon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला #CityStates #Bihar #Patna #PatnaShooting #BahadurpurPoliceStation #BazaarSamitiFruitMarket #FruitTraderShot #PatnaCrimeNews #BiharCrime #DaylightFiring #PmchPatna #InjuredFruitMerchant #Silencer-fittedWeapon #VaranasiLiveNews