Bihar: थार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां! पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा; इलाके में दहशत

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नौडेगा गांव के पास मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काले रंग की थार में सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता और बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। कार्रवाई के दौरान चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चार खोखे, थार और संदिग्ध सामान बरामद पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा पटना पंजीकरण संख्या वाली काले रंग की थार को भी जब्त किया गया है। वाहन की तलाशी के दौरान शराब की बोतलों समेत कई संदिग्ध सामान भी मिले हैं। बरामद सामान की जांच की जा रही है। ये युवक हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहेड़ी निवासी अरविंद कुमार, समस्तीपुर के वारिसनगर निवासी प्रिंस कुमार, दिलखुश कुमार तथा रोसड़ा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एलएलएम छात्र ने खुद को बताया बेगुनाह गिरफ्तार युवकों में शामिल एक छात्र ने पुलिस को बताया कि वह एलएलएम की पढ़ाई कर रहा है और घूमने के लिए अपने गांव सलहा आया था। उसका कहना है कि उसने बीएमयूआईटी (BMUIT) से बीएएलएलबी (BALLB) की पढ़ाई की है। छात्र ने दावा किया कि उसके पिता सिमरिया गंगा स्नान के लिए गए थे और उसका फायरिंग की घटना से कोई संबंध नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ये भी पढ़ें-Bihar :जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप बोले- साजिश हुई, कोर्ट जाएंगे जांच में जुटीपुलिस बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सभी युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। ग्रामीणों की समय पर सूचना मिलने से संभावित बड़ी वारदात टल गई। हालांकि फायरिंग किसे निशाना बनाकर की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार युवकों की तलाश जारी है।

#CityStates #Bihar #Darbhanga #DarbhangaFiringNews #DarbhangaTharFiring #BaheriFiringCase #DarbhangaCrimeNews #BiharCrime #TharFiringBihar #DarbhangaPolice #BasukinathJha #BaheriPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 23:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: थार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां! पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा; इलाके में दहशत #CityStates #Bihar #Darbhanga #DarbhangaFiringNews #DarbhangaTharFiring #BaheriFiringCase #DarbhangaCrimeNews #BiharCrime #TharFiringBihar #DarbhangaPolice #BasukinathJha #BaheriPolice #VaranasiLiveNews