Bihar: दरभंगा में जीजा पर साली के अपहरण का आरोप, ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी; कोचिंग जाते समय हुई थी लापता

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 जनवरी की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती का अपहरण उसके ही जीजा ने कर लिया। इस संबंध में पीड़ित पिता ने बहेड़ी थाना में कांड संख्या 106/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पिता ने अपने दामाद जितेंद्र मंडल सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि 6 जनवरी की सुबह उनकी बेटी कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि 7 और 17 जनवरी को आरोपित की ओर से फोन कर बेटी से बात कराई गई, लेकिन बातचीत के दौरान रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने लोकेशन पूछना चाहा तो फोन काट दिया गया। इसके बाद से मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई तो दामाद ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पढ़ें:वैशाली में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त; डीएम के निर्देश पर छापेमारी जानकारी के अनुसार, गणेश मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी वर्ष 2022 में जितेंद्र मंडल से की थी। उनकी बड़ी बेटी की तीन साल की एक बच्ची भी है। आरोप है कि दामाद अक्सर उनकी बड़ी बेटी के साथ मारपीट करता था और बाद में उसे मायके छोड़ गया। इसके बाद उसने उनकी दूसरी बेटी को भी भगाकर ले गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल फिलहाल ट्रेसलेस है। लोकेशन मिलते ही लड़की को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

#CityStates #Bihar #Darbhanga #DarbhangaNews #DarbhangaHindiNews #DarbhangaViralNews #DarbhangaLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: दरभंगा में जीजा पर साली के अपहरण का आरोप, ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी; कोचिंग जाते समय हुई थी लापता #CityStates #Bihar #Darbhanga #DarbhangaNews #DarbhangaHindiNews #DarbhangaViralNews #DarbhangaLatestNews #VaranasiLiveNews