Bihar News : 'एआई समिट से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में आएगी बड़ी क्रांति', बोले जदयू नेता संजय झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। एआई ग्लोबल समिट पर कांग्रेस को घेरा संजय झा ने एआई ग्लोबल समिट में कांग्रेस के कथित शर्टलेस प्रदर्शन को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि देश में पिछले कुछ महीनों में इससे ज्यादा शर्मनाक घटना शायद नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया तकनीक की ओर बढ़ रही है। बिहार में 25 साल से कम उम्र के युवाओं की आबादी 58 प्रतिशत है, जबकि दुनिया के कई देशों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा और युवाओं की संख्या कम है। अगर युवाओं को कौशल और तकनीक से जोड़ा जाए तो वे दुनिया में कहीं भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट में बिहार भी शामिल हुआ है, जिसमें दुनिया भर से लोग आए हैं। आज के समय में एआई के क्षेत्र में दो देश सबसे आगे हैं—चीन और अमेरिका। इन दोनों के बाद भारत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से बराबरी पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांति की बात संजय झा ने कहा कि इस समिट की सफलता से भारत कृषि, स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकता है। उन्होंने कहा कि इन बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने याद दिलाया कि जब देश में कंप्यूटर आया था तब भी लोगों ने आशंका जताई थी, लेकिन आज वही तकनीक देश को आगे बढ़ा रही है। ऐसे बड़े कार्यक्रम में, जहां दुनिया भर के लोग आए हों और देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ रही हो, वहां कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना ठीक नहीं है। बिहार चुनाव और कांग्रेस पर निशाना उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को हराया है, इसलिए उसके नेता हताशा में ऐसे कदम उठा रहे हैं। हाल में बिहार में हुए चुनाव के दौरान एसआईआर का मुद्दा बनाकर कांग्रेस घूम रही थी। दरभंगा में उनके लोगों ने प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जिसने कहा हो कि उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। लोकसभा में हंगामा और प्रदर्शन करने के बाद भी बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं मिलीं कि एक बोलेरो गाड़ी में बैठ सकें। “कांग्रेस की छवि ज्यादा खराब होगी” संजय झा ने कहा कि शर्टलेस प्रदर्शन से देश की छवि खराब होने से ज्यादा कांग्रेस की छवि खराब होगी। देश की प्रतिष्ठा कांग्रेस से कहीं बड़ी है। कांग्रेस ने इस घटना से खुद को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भारत से पाकिस्तान जितनी बार क्रिकेट मैच हारा है, उससे ज्यादा बार कांग्रेस देश में चुनाव हार चुकी है। एआई ग्लोबल समिट में इस तरह का प्रदर्शन देश की प्रतिष्ठा गिराने का प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है। महागठबंधन की कमान पर भी उठाए सवाल महागठबंधन की कमान को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही नेतृत्व को लेकर भ्रम की स्थिति है। कभी राहुल गांधी का नाम आगे किया जाता है तो कभी ममता बनर्जी का। उन्होंने कहा कि जनता को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है और कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस अब भी नकारात्मक राजनीति में उलझी हुई है।

#CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 15:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News : 'एआई समिट से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में आएगी बड़ी क्रांति', बोले जदयू नेता संजय झा #CityStates #Bihar #Darbhanga #BiharNews #VaranasiLiveNews