Bihar News: 'बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन', CM सम्राट चौधरी ने ऐसी घोषणा करते हुए क्या कहा?
बिहार सरकार अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अपराध से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियंत्रण के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना है। आपराधिक मामलों के निपटारे में तेजी आएगी मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और अपराधियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। हालांकि, सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि ये 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट कब तक स्थापित किए जाएंगे और इन्हें किन जिलों या किस श्रेणी के मामलों के लिए संचालित किया जाएगा। सरकार की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक आदेश का इंतजार है।
#CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:14 IST
Bihar News: 'बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन', CM सम्राट चौधरी ने ऐसी घोषणा करते हुए क्या कहा? #CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
