बिहार: पिता के बिजनेस पार्टनर ने किशोरी को किया ब्लैकमेल, शादी तय होते ही वायरल किए आपत्तिजनक वीडियो
बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते और भरोसे को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता के बिजनेस पार्टनर ने कारोबारी संबंधों का फायदा उठाकर परिवार की करीब 17 साल 10 महीने की किशोरी को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लगातार प्रताड़ित करने लगा। मामला तब और गंभीर हो गया, जब किशोरी का विवाह तय हुआ। आरोप है कि आरोपी ने शादी तुड़वाने और परिवार को बदनाम करने के इरादे से लड़के वालों के इलाके का एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया और उसमें किशोरी के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो साझा कर दिए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनेस पार्टनर होने के कारण घर में था आना-जाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा-सरैया गांव निवासी 33 वर्षीय राजीव रंजन के रूप में हुई है। पीड़िता की मां और आरोपी के बीच वर्ष 2022 से व्यावसायिक साझेदारी थी। दोनों पशु आहार निर्माण इकाई चलाते थे। जिस जमीन पर प्लांट स्थापित था, वह आरोपी के नाम पर थी, जबकि प्लांट का प्रबंधन पीड़िता के परिवार के पास था। कारोबार के सिलसिले में आरोपी का परिवार के घर लगातार आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि इसी कारोबारी नजदीकी का फायदा उठाकर राजीव रंजन ने परिवार की किशोरी से जान-पहचान बढ़ाई और धीरे-धीरे उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल आरोप है कि आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने के बाद आरोपी किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। वह सामग्री सार्वजनिक करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित करता था। डर और लोकलाज के कारण किशोरी लंबे समय तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बता सकी। शादी तय होते ही बनाया सोशल मीडिया ग्रुप मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी का विवाह तय हो गया। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही राजीव रंजन ने शादी तुड़वाने और परिवार को बदनाम करने की साजिश रची। उसने उस इलाके के लोगों के लिए एक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप बनाया, जहां किशोरी की शादी तय हुई थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उस ग्रुप में किशोरी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर दिए। सोशल मीडिया ग्रुप में तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने चंडी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता की मां उससे आरोपी के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ करती और उसे पीटती दिखाई दे रही है। पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर चंडी थाना पुलिस ने राजीव रंजन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 समेत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई है। प्लांट की जमीन को लेकर विवाद की भी जांच चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच पहले से व्यावसायिक संबंध थे। प्लांट की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी था। इसी दौरान आरोपी का किशोरी से संपर्क हुआ और उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप में साझा कर दीं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#CityStates #Crime #Bihar #Patna #Bihar-nalanda #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 11:08 IST
बिहार: पिता के बिजनेस पार्टनर ने किशोरी को किया ब्लैकमेल, शादी तय होते ही वायरल किए आपत्तिजनक वीडियो #CityStates #Crime #Bihar #Patna #Bihar-nalanda #VaranasiLiveNews
