Bihar: आठ दिव्यांग जोड़े एक साथ रचा रहे शादी; 51 सामूहिक विवाह के गवाह होंगे CM और कई दिग्गज कलाकार

मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से लगातार 14वें वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आज यानी रविवार को राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह में 51 युवक-युवतियां बिना दान-दहेज के वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इनमें 14 दिव्यांग जोड़े भी शामिल हैं, जिनमें चार दृष्टिबाधित, दो मूक-बधिर तथा आठ अन्य दिव्यांग जोड़े हैं। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य और प्रसिद्ध लोक गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और गायिका रितिका राज भी शामिल होंगी। दोनों अतिथि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी को मात देने वाले बच्चों को सम्मानित भी करेंगी। 11-11 बारातियों के रहने की भी व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष का मां वैष्णो देवी सेवा सम्मान छह विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में आज तक के पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, पत्रकार महिमा सिंह, वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर से जुड़े अनुपम कृष्ण दास, समाजसेवी मृत्युंजय तिवारी, स्पोर्ट्स बिजनेस से जुड़े नीरज झा तथा फिल्म कलाकार बुल्लू कुमार शामिल हैं। समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। सभी 51 जोड़ों को आज सुबह से महाराणा प्रताप भवन में पहुंंच चुके हैं। उनके साथ वर और वधू पक्ष से 11-11 बारातियों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। विवाह पूर्व की सभी पारंपरिक रस्में वहीं संपन्न कराई जाएंगी। Yoga Day:सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान 51 दूल्हों की भव्य बारात निकलेगी मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से मुकेश हिसारिया ने बताया किआज शाम चार बजे महाराणा प्रताप भवन से 51 घोड़ों पर सवार होकर 51 दूल्हों की भव्य बारात निकलेगी, जो विवाह स्थल श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचेगी। हॉल परिसर में 51 अलग-अलग मंडप बनाए जाएंगे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई जाएंगी। सभी जोड़ों का जयमाल समारोह मुख्य हॉल में संपन्न होगा। विवाह के बाद सभी अतिथियों और नवविवाहित जोड़ों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। यह आयोजन समाज में दहेजमुक्त विवाह और सामाजिक समरसता का संदेश देने का भी कार्य करेगा।

#CityStates #Bihar #Patna #MassMarriageCeremony #PatnaNews #MaaVaishnoDeviSevaSamiti #51Couples #Dowry-freeMarriage #SamratChoudhary #MaithiliThakur #RitikaRaj #DifferentlyAbledCouples #ShriKrishnaMemorialHall #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: आठ दिव्यांग जोड़े एक साथ रचा रहे शादी; 51 सामूहिक विवाह के गवाह होंगे CM और कई दिग्गज कलाकार #CityStates #Bihar #Patna #MassMarriageCeremony #PatnaNews #MaaVaishnoDeviSevaSamiti #51Couples #Dowry-freeMarriage #SamratChoudhary #MaithiliThakur #RitikaRaj #DifferentlyAbledCouples #ShriKrishnaMemorialHall #VaranasiLiveNews