Bihar: बिहार की 13 लाख किशोरियों को लगाया जाएगा एचपीवी टीका, मंत्री मंगल पांडेय ने बताया क्या है गर्व की बात?

बिहार की 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों इस साल एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) लगाया जाएगा। आज स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नेतृत्व में पटना के आईजीआईएमएस से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया। यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। क्या है बिहार के गर्व की बात स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही मुख्यमंत्री 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी। उस समय दो-डोज प्रणाली के तहत टीकाकरण किया गया। अब तक राज्य में 6 लाख 79 हजार से अधिक किशोरियों को प्रथम डोज तथा 85 हजार से अधिक को द्वितीय डोज दी जा चुकी है। शेष पात्र किशोरियों को निर्धारित समयावधि पूरी होने पर दूसरी खुराक दी जाएगी। राज्य की इस योजना को अब केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ समाहित किया जाएगा। PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, रात तक आएगा रिजल्ट मृत्यु दर में कमी लाई जाएगी मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने संकल्प लिया है कि भविष्य में बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जाएगा और इससे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जाएगी। बिहार को इस वर्ष 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 13 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Bihar: बिहार की 13 लाख किशोरियों को लगाया जाएगा एचपीवी टीका, मंत्री मंगल पांडेय ने बताया क्या है गर्व की बात? #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews