Bihar: एक ही रात में दो सड़क हादसे, अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को रौंदा; चार युवकों की हालत नाजुक

पटना के नौबतपुर और पिपलावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर पहली घटना पिपलावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास हुई। बताया जाता है कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के उस्मानचक निवासी शिवा कुमार और राकेश कुमार बाइक से नौबतपुर से अपने घर मसौढ़ी लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पिपलावां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला दूसरी घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़ी टेंगरेला के पास हुई। यहां भी नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक निवासी सन्नी कुमार और सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। ये भी पढ़ें-EO विमल कुमार मर्डर मिस्ट्री! पत्नी के आरोप, ड्राइवर का कबूलनामा और विधायक का नाम आखिर कौन है कातिल एक ही रात मुख्य मार्ग पर दो सड़क हादसों में चार युवकों के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके में चिंता का माहौल है। दोनों घटनाओं के बाद नौबतपुर और पिपलावां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। साथ ही हादसों के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

#CityStates #Patna #Bihar #PatnaNews #NaubatpurNews #MasaurhiRoadAccident #NaubatpurMasaurhiMainRoad #BikeAccident #RoadAccidentBihar #PiplawanPoliceStation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: एक ही रात में दो सड़क हादसे, अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को रौंदा; चार युवकों की हालत नाजुक #CityStates #Patna #Bihar #PatnaNews #NaubatpurNews #MasaurhiRoadAccident #NaubatpurMasaurhiMainRoad #BikeAccident #RoadAccidentBihar #PiplawanPoliceStation #VaranasiLiveNews