BCECE 2026 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस डेट तक भरें फॉर्म
BCECE 2026 Exam: बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी राहत दी गई है। वे अपने फॉर्म में हुई गलतियों को 11 और 12 मई के बीच सुधार सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन और सुधार कर सकते हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास यह एक अच्छा मौका है। देखें संशोधित तिथियां प्रक्रिया तिथि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10.05.2026 (रात 10:00 बजे) शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई) 10.05.2026 (रात 11:59 बजे) आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन विंडो) 11.05.2026 से 12.05.2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि 22.05.2026 परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 30.05.2026 एवं 31.05.2026
#Education #National #Bcece2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 11:52 IST
BCECE 2026 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन का एक और मौका, अब इस डेट तक भरें फॉर्म #Education #National #Bcece2026 #VaranasiLiveNews
