Bihar Cabinet: कुर्सी पर बैठने के बाद क्या बोले NDA सरकार के मंत्री? तेजस्वी को लेकर क्या खिचड़ी पक रही?
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी विभागों के बंटवारे के 24 घंटे के अंदर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई मंत्रियों ने पदभार ग्रहण कर लिया। जनता दल यूनाईटेड कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, निशांत कुमार, भाजपा कोटे से दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, ई शैलेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, लखेंद्र कुमार रोशन, लोक जनशक्ति पार्टी से संजय कुमार सिंह, संजय पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने शुक्रवार दोपहर तक अपने-अपने विभाग जाकर पदभार ग्रहण कर लिया। सभी दिग्गजों ने बेहतर काम करने और विकास का दावा किया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की कि जल्दी ही महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों की खाते में दूसरी किश्त भेजी जाएगी। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस योजना के तहर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए पांच किश्त में दो लाख रुपये दिया जाना है। अब तक पहली किश्त दी गई है।
#CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 17:11 IST
Bihar Cabinet: कुर्सी पर बैठने के बाद क्या बोले NDA सरकार के मंत्री? तेजस्वी को लेकर क्या खिचड़ी पक रही? #CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
