Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वैशाली में बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी के नाबालिग बेटे ने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। बेटे द्वारा अपनी मां पर कई आरोप भी लगाए गए हैं। जब बीपीएससी शिक्षिका ट्रेनिंग के लिए सुपौल में थीं, उसी समय उसके पिता अमन उसे अपने साथ घर ले आए थे और पढ़ाई के लिए किसी हॉस्टल में उसका नाम लिखवाया था। मां-बाप के बीच चल रहे विवाद में अब बेटे की भी एंट्री हो गई है। बेटा मीडिया से बात करते हुए अपनी मां पर कई आरोप लगा रहा है। बेटे ने सुनाई घर की कहानी बेटे ने आरोप लगाया है कि उसकी मां उसे मारती थी और प्रेम अंकल नामक व्यक्ति के साथ उसके घर पर रहती थी। बेटे के अनुसार, जब उसकी मां सुपौल में रहती थी, तब प्रेम अंकल अक्सर उनके घर आते थे। जब उसके पिता गांव चले जाते थे, तब प्रेम अंकल एक सप्ताह तक वहीं रुकते थे। मां प्रेम अंकल से दो-दो घंटे तक बात करती थी। शिक्षिका अपने दोस्तों को प्रेम अंकल को दोस्त बताती थी, लेकिन बेटे को निर्देश देती थी कि यदि कोई पूछे तो उन्हें मामा बताए। 'मुझे किनारे सुला देती थीं' बेटे ने यह भी बताया कि जब प्रेम अंकल रात में रुकते थे, तो उसकी मां उसे कोने में सुला देती थी और खुद प्रेम अंकल के साथ सोती थी। यदि वह बीच में सोता था, तो उसे किनारे सोने के लिए कहा जाता था। डर की वजह से नहीं खोला राज नाबालिग बेटे ने बताया कि लगभग डेढ़ साल की अवधि में प्रेम अंकल चार से पांच महीने तक उनके साथ रुके थे। मां के डर के कारण वह किसी को कुछ नहीं बताता था। जब वह पिता को बताने की बात करता था, तो उसकी मां उसे बहुत मारती थी। ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया फरमान तलाक की बात पता चलते ही सामने आया बेटा बेटे ने यह भी बताया कि नीचे रहने वाले लोगों को वह प्रेम अंकल को मामा बताता था, जबकि उसकी मां उसे ऊपर में अंकल बोलने के लिए कहती थी। अब उसे पता चला है कि उसकी मां अपने पिता को तलाक देना चाहती है। बेटे के अनुसार, उसकी मां घर पर बहुत कम रहती थी और ज्यादातर समय सुपौल और हाजीपुर में बिताना पसंद करती थी।

#CityStates #Muzaffarpur #Bihar #UnjanKumariControversy #BpscTeacherGunjanKumari #BiharTeacherControversy #GunjanKumariLatestNews #BpscTeacherDispute #BiharNews #GunjanKumarCaseUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी विवाद में ट्विस्ट! अब बेटे ने खोले घर के राज, मां पर लगाए चौंकाने वाले आरोप #CityStates #Muzaffarpur #Bihar #UnjanKumariControversy #BpscTeacherGunjanKumari #BiharTeacherControversy #GunjanKumariLatestNews #BpscTeacherDispute #BiharNews #GunjanKumarCaseUpdate #VaranasiLiveNews