BHU: बीएचयू को इसी सप्ताह मिल सकता है नया एमएस, कल होगा साक्षात्कार; दिल्ली एम्स की सर्जन की भी दावेदारी

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल को इसी सप्ताह नया एमएस (चिकित्सा अधीक्षक) मिल सकता है। होलकर भवन में बुधवार को साक्षात्कार होगा। इस पद के लिए 14 दावेदारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा गया है। इसमें आईएमएस बीएचयू के ही 13 प्रोफेसर हैं, जबकि एम्स नई दिल्ली की पीडियाट्रिक सर्जन की भी दावेदारी की है। बीएचयू अस्पताल में एमएस की जिम्मेदारी वर्तमान में मेडिसिन विभाग के प्रो. केके गुप्ता संभाल रहे हैं। अब बीएचयू अस्पताल में पांच साल के लिए एमएस के स्थायी पद पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए निकाले गए विज्ञापन के बाद 20 से ज्यादा ने आवेदन किए थे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार के लिए 14 नाम फाइनल किए गए हैं। इनमें बीएचयू के पूर्व एमएस और पूर्व डिप्टी एमएस शामिल हैं। न्यूरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी विभाग से दो-दो, आर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग विभाग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, जीरियाट्रिक मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभाग से 1-1 प्रोफेसर के नाम इसमें शामिल हैं।

#CityStates #Varanasi #DelhiAiims #BhuVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BHU: बीएचयू को इसी सप्ताह मिल सकता है नया एमएस, कल होगा साक्षात्कार; दिल्ली एम्स की सर्जन की भी दावेदारी #CityStates #Varanasi #DelhiAiims #BhuVaranasi #VaranasiNews #VaranasiLiveNews