भोपाल में आज: एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो और ट्रॉफी टूर का शुभारंभ, सीएम करेंगे पत्रकार-वार्ता
टीटी नगर स्टेडियम में होगा हॉकी ट्रॉफी टूर का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग मंगलवार सुबह 11 बजे टीटी नगर स्टेडियम में एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल-2026 के लोगो का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही ट्रॉफी टूर का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी और हॉकी से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें-कूनो डायरेक्टर ने सरकार की तबादला नीति पर उठाए सवाल: बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है अफसरों की कार्यक्षमता भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार-वार्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल मंगलवार दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम भी मौजूद रहेंगे। ये भी पढ़ें-एमपी: खड़गे के दीपावली वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MohanYadav #VishvasSarang #HemantKhandelwal #AsianWomen'sHockeyChampionsTrophy #BjpPressConference #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 10, 2026, 04:41 IST
भोपाल में आज: एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो और ट्रॉफी टूर का शुभारंभ, सीएम करेंगे पत्रकार-वार्ता #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MohanYadav #VishvasSarang #HemantKhandelwal #AsianWomen'sHockeyChampionsTrophy #BjpPressConference #VaranasiLiveNews
