भोपाल में आज: रविवार को भी खुलेंगे तीन डाकघर, सीएम मोहन यादव सुनेंगे मन की बात, दोपहर में करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम के आज के कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:50 बजे सामाजिक न्याय संचालनालय पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे समीक्षा बैठक करेंगे। ये भी पढ़ें-एमपी: महिला हॉकी टीम को सीएम यादव का बड़ा तोहफा, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये; स्टाफ को भी ढाई-ढाई लाख इज्तिमा स्थल का निरीक्षण करेंगे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष भोपाल आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल रविवार दोपहर 12 बजे इज्तिमा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान वे आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। ये भी पढ़ें-एमपी: सीएम मोहन यादव बोले-भोपाल की धरती पर बेटियों ने रचा इतिहास,चीन को हराकर भारत चौथी बार बना चैंपियन कांग्रेस और सहयोगी दलों के लिए होगा सद्बुद्धि यज्ञ जागृत हिंदू मंच की ओर से रविवार सुबह 11:30 बजे शीतल दास की बगिया में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंच की ओर से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के लिए सद्बुद्धि की कामना की जाएगी। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया जाएगा। मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी ने आयोजन के लिए पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को आमंत्रित किया है। ये भी पढ़ें-एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते रविवार को भी खुलेंगे तीन डाकघर, मिलेगी आधार की सुविधा भोपाल के तीन प्रमुख डाकघर रविवार को भी आधार सेवाओं के लिए खुले रहेंगे। 29 नवंबर से शुरू हो रही इस सुविधा के तहत जीपीओ और सेंट्रल टीटी नगर डाकघर में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सेवाएं मिलेंगी। वहीं, बीएचईएल प्रधान डाकघर में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक आधार संबंधी काम होंगे।इन डाकघरों में नए आधार कार्ड बनवाने के साथ नाम, पता और जन्मतिथि में सुधार कराया जा सकेगा। मोबाइल नंबर सहित आधार की अन्य जानकारियां भी अपडेट होंगी। भोपाल संभाग के 25 डाकघरों में पहले से सप्ताह में छह दिन आधार सेवाएं दी जा रही हैं। रविवार को अतिरिक्त सुविधा मिलने से नौकरीपेशा और व्यस्त लोगों को राहत मिलेगी।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #TodayInBhopal #MohanYadav #MannKiBaat #TablighiIjtima #SadbuddhiYajna #AadhaarSeva #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भोपाल में आज: रविवार को भी खुलेंगे तीन डाकघर, सीएम मोहन यादव सुनेंगे मन की बात, दोपहर में करेंगे समीक्षा बैठक #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #TodayInBhopal #MohanYadav #MannKiBaat #TablighiIjtima #SadbuddhiYajna #AadhaarSeva #VaranasiLiveNews