भोपाल: मंत्री विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं, राज्यपाल ने अनुशंसा लौटाई, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभियोजन की मंजूरी देने से राज्यपाल ने इनकार कर दिया है। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश कैबिनेट की अनुशंसा और राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा मुकदमा न चलाने की मंजूरी से जुड़े आदेश की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। अब इस प्रकरण में अंतिम निर्णय सर्वोच्च अदालत द्वारा सुनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की जानकारी देशवासियों के सामने रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया था। ये भी पढ़ें:एमपी: सीएम मोहन यादव बोले-भोपाल की धरती पर बेटियों ने रचा इतिहास,चीन को हराकर भारत चौथी बार बना चैंपियन राज्यपाल ने खारिज की अभियोजन मंजूरी मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी करने के बाद सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। एसआईटी ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से इस पर जल्द फैसला लेने को कहा था। मामले की सुनवाई से पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल से मुकदमा न चलाने संबंधी अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया और प्रस्ताव भेजा गया। इंदौर के कार्यक्रम में दी थी टिप्पणी सक्षम प्राधिकारी राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव को अपने अनुमोदन के साथ वापस लौटा दिया। इसके बाद राज्य के गृह विभाग ने विधि एवं विधायी विभाग से आदेश के विधिक प्रारूप का गहन परीक्षण कराया। प्रारूप जारी होने के पश्चात शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया। यह मामला 11 मई 2025 का है, जब इंदौर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VijayShahCase #ColonelSophiaQureshiCommentControversy #GovernorMangubhaiPatel #MadhyaPradeshCabinet #SupremeCourtHearing #SitProbeReport #OperationSindoor #MinisterVijayShahControversy #ProsecutionSanction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 05:01 IST
भोपाल: मंत्री विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं, राज्यपाल ने अनुशंसा लौटाई, अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VijayShahCase #ColonelSophiaQureshiCommentControversy #GovernorMangubhaiPatel #MadhyaPradeshCabinet #SupremeCourtHearing #SitProbeReport #OperationSindoor #MinisterVijayShahControversy #ProsecutionSanction #VaranasiLiveNews
