बर्थ डे पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे के साथ दिखे निरहुआ, फैंस ने दिया रिएक्शन; देखें वीडियो
निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली ने कई भोजपुरी फिल्में साथ की हैं, दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिलेशनशिप में होने को लेकर भी अटकलें काफी लंबे समय से लग रही हैं, जबकि निरहुआ पहले से शादी-शुदा हैं। इसके बावजूद भोजपुरी एक्टर कई मौकों पर आम्रपाली के साथ दिखाई देते हैं। एक बर्थ डे पार्टी में भी इनको साथ देखा गया, इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। परितोष त्रिपाठी की बेटी की बर्थ डे पार्टी में हुए शामिल निरहुआ और आम्रपाली एक्टर परितोष त्रिपाठी की बेटी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर परितोष की बेटी को दोनों ने केक खिलाया। साथ में फोटो भी क्लिक करवाए। इस पार्टी के वायरल वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली किसी कपल की तरह नजर आ रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री भी साफ नजर आ रही थी। फैंस ने भी इनके वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया। कई यूजर्स ने निरहुआ और आम्रपाली के लिए हार्ट इमोजी तक शेयर किए। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) रियलिटी शो में भी साथ नजर आएंगे निरहुआ और आम्रपाली जल्द ही जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर एक रियलिटी शो भोजपुरी बवाल आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी शामिल हाेंगे। यह शो इन सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अनदेखी झलक दिखाएगा। जिसमें उनके जीवन को बिना किसी ड्रामा या स्क्रिप्ट के दिखाया जाएगा। इस शो के जरिए फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स की असल जिंदगी और अनसुने पहलुओं से रूबरू हो सकेंगे। ऐसे में अब दर्शक आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते के बारे में जानने को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक हैं।
#Entertainment #Bhojpuri #National #BhojpuriActorNirahua #ActorNirahua #ActorNirahuaRumoredGirlfriend #AmrapaliDubey #ParitoshTripathiDaughterBirthdayParty #ParitoshTripathi #AmrapaliDubeyAndNirahuaMovies #NirahuaMovies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 09:25 IST
बर्थ डे पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड आम्रपाली दुबे के साथ दिखे निरहुआ, फैंस ने दिया रिएक्शन; देखें वीडियो #Entertainment #Bhojpuri #National #BhojpuriActorNirahua #ActorNirahua #ActorNirahuaRumoredGirlfriend #AmrapaliDubey #ParitoshTripathiDaughterBirthdayParty #ParitoshTripathi #AmrapaliDubeyAndNirahuaMovies #NirahuaMovies #VaranasiLiveNews
