भवानी प्रसाद मिश्र की कविताएं परिवर्तन और सुधार की अभिव्यक्ति हैं

भवानी प्रसाद मिश्र हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे। ये आम लोगों से उनका जुड़ाव था कि प्यार से लोग उन्हें भवानी भाई कहकर सम्बोधित किया करते थे। भवानी प्रसाद मिश्र उन गिने चुने कवियों में थे जो कविता को ही अपना धर्म मानते थे और आम जनों की बात उनकी भाषा में ही रखते थे। उन्होंने कवियों को नसीहत भी दी, जिस तरह हम बोलते हैं उस तरह तू लिख, और इसके बाद भी हम से बड़ा तू दिख। अज्ञेय ने दूसरे तार-सप्तक में उनकी कविता को प्रकाशित किया। उनका प्रथम संग्रह 'गीत-फ़रोश' अपनी नई शैली, नई उद्भावनाओं और नये पाठ-प्रवाह के कारण काफ़ी लोकप्रिय हुआ।

#Kavya #Sahitya #KavyaCharcha #BhawaniPrasadMishraPoemsInHindi #भवानीप्रसादमिश्रकीकविताएंहिंदीमें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2019, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भवानी प्रसाद मिश्र की कविताएं परिवर्तन और सुधार की अभिव्यक्ति हैं #Kavya #Sahitya #KavyaCharcha #BhawaniPrasadMishraPoemsInHindi #भवानीप्रसादमिश्रकीकविताएंहिंदीमें #VaranasiLiveNews