Una News: यात्रियों के लिए दिलवां में लगाया भंडारा

बडूही (ऊना)। पंजाब के दसूआ क्षेत्र के मक्कोबाल गांव के श्रद्धालुओं ने बडूही के समीप ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर स्थित दिलवां में बाबा बालकनाथ के श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन से जुड़े मंजीत कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि हर साल लगभग 600 श्रद्धालु बाबा बालकनाथ की यात्रा के लिए इस सड़क से गुजरते हैं। इन श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से पंजाब के मक्कोबाल (दसूआ) गांव के सभी ग्रामीण मिलकर भंडारे की व्यवस्था करते हैं। यह भंडारा लगातार तीन दिन तक चलता है। इसमें यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। संवाद

#BhandaraOrganizedInDilwanForTheTravelers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: यात्रियों के लिए दिलवां में लगाया भंडारा #BhandaraOrganizedInDilwanForTheTravelers #VaranasiLiveNews