Bareilly News: चीनी मिल की वादाखिलाफी पर भाकियू करेगा आंदोलन

बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने चीनी मिल की ओर से गन्ना भुगतान में लापरवाही और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोला है। युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि मिल प्रशासन ने 20 फरवरी 2026 से भुगतान का लिखित वादा किया था, लेकिन अबतक एक रुपया नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन पर मिल के खिलाफ वसूली आदेश पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के करोड़ों रुपये बकाया हैं, जबकि समितियां खाद पर ब्याज वसूल रही हैं। उन्होंने गन्ना भुगतान तक खाद पर ब्याज समाप्त करने की मांग उठाई। गेहूं खरीद में लेखपाल सत्यापन और नई प्रक्रिया से किसानों को परेशानी हो रही है। मंडी में अवैध वसूली पर यूनियन ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। यूनियन ने जल्द समाधान न होने पर जिला स्तर पर चक्का जाम की चेतावनी दी है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की बताई है।

#BhakiyuWillProtestAgainstTheBreachOfPromiseByTheSugarMill. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: चीनी मिल की वादाखिलाफी पर भाकियू करेगा आंदोलन #BhakiyuWillProtestAgainstTheBreachOfPromiseByTheSugarMill. #VaranasiLiveNews