Panipat News: भजन से समझाई ईश्वर की महिमा

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। नूर वाला स्थित एवी स्कूल में वेद मंदिर का साप्ताहिक सत्संग धूमधाम से मनाया। यज्ञ के ब्रह्मतत्व पद पर रोहतक की आर्य प्रतिनिधि सभा से पंडित रामनिवास आर्य रहे। उन्होंने उपदेशक भजनों से सभी को भाव विभोर किया। पंडित रामनिवास ने प्रभु को न भूल नशे में ना झूल से मानव के चोले की कीमत को समझाया। सत्संग में मुख्य यजमान दिलीप नीतू रहे। मंच संचालन कोषाध्यक्ष रामचंद्र गाल्याण ने किया। यज्ञ व्यवस्था मंत्राणी मधु शास्त्री ने की। प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी प्रत्यूष, रौनक, ओम, नितिन, जतिन, अक्षित, पलक, अराधना और नरेला से आए सुबोध त्यागी ने यज्ञ में आहुति डाली। विरेंद्र सचदेवा ने शांति पाठ से सत्संग का समापन किया। इस अवसर पर ममता, पुष्पा, सतेंद्र, पूनम शर्मा, किरण, निशा, नीतू चौधरी, बलजीत यादव उपस्थित रहे।

#BhajanSeSamjhaiIshwarKiMahimah #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2025, 06:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: भजन से समझाई ईश्वर की महिमा #BhajanSeSamjhaiIshwarKiMahimah #VaranasiLiveNews