भदोही: तीन दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान
ज्ञानपुर जिले में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार की शाम से ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि अधिकतम तापमान अभी 27 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। शाम होते ही ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। सुबह और शाम धुंध व कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में तापमान और गिरने का अनुमान जताया है। जिले में बीते सप्ताह बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम साफ होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। दिन का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। पिछले तीन दिनों से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, जो मंगलवार को दो डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को इसमें और गिरावट आई और पारा 14 डिग्री पर पहुंच गया।
#CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiWeather #WeatherUpdate #TemperatureDrop #ColdWinds #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 20:38 IST
भदोही: तीन दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान #CityStates #Varanasi #Bhadohi #BhadohiWeather #WeatherUpdate #TemperatureDrop #ColdWinds #VaranasiLiveNews
