विश्व मंच पर चमका भड़ंगी : मां-बेटे ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

कोसली। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम योगासन वर्ल्ड चैंपियनशिप में गांव के मां-बेटे की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 60 देशों के लगभग 500 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनके बीच हुए कड़े मुकाबलों में भड़ंगी के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई।गांव भड़ंगी निवासी अमिता कुमारी ने योगासन की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं उनके पुत्र द्रोणा ने स्वर्ण पदक जीता। अमिता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रथम गुरु यशवंत शास्त्री को दिया है। उन्होंने बताया कि योग के प्रति उनकी रुचि और शुरुआती प्रशिक्षण यशवंत शास्त्री के मार्गदर्शन में ही विकसित हुआ। उनके आशीर्वाद और प्रेरणा ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। द्रोणा ने बताया कि इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना उनकी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

#BhadangiShinesOnTheWorldStage:MotherAndSonWinGoldAndSilverMedals #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व मंच पर चमका भड़ंगी : मां-बेटे ने जीते स्वर्ण और रजत पदक #BhadangiShinesOnTheWorldStage:MotherAndSonWinGoldAndSilverMedals #VaranasiLiveNews