आदिवासी होना हमारी पहचान : अनुराधा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा राणा के उदयपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि आदिवासी होना हमारी पहचान है और हमें इस पर गर्व है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आदिवासी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष का जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल, टीएसी सदस्य सुशील और लाल चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 16:56 IST
आदिवासी होना हमारी पहचान : अनुराधा #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
