Bed Making Habit For Kids: क्या आपका बच्चा बिस्तर नहीं ठीक करता? आज ही बदलें ये आदत
Morning Habits For Kids: सुबह उठते ही बिखरा हुआ बिस्तर और पीछे-पीछे मम्मी-पापा की आवाज, “कम से कम बिस्तर तो ठीक कर दो!” लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिस्तर ठीक करना सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि एक लाइफ स्किल है एक छोटी सी आदत, जो बच्चे के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मसम्मान पर बड़ा असर डालती है।बच्चे हमारी बातों से कम, हमारे व्यवहार से ज्यादा सीखते हैं। अगर आप अपना बिस्तर खुद ठीक करेंगे, तो बच्चा भी यही सीखेगा। आपका व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी किताब है। बच्चों द्वारा खुद का बिस्तर ठीक करने की आदत के भी कई फायदे होते हैं।बिस्तर ठीक करना सिर्फ सफाई नहीं, यह अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मसम्मान की ट्रेनिंग है। आज से इसे डांट नहीं, एक मजेदार रूटीन बनाइए। क्योंकि बड़ी आदतें, छोटी शुरुआत से बनती हैं। आइए जानते हैं क्यों यह छोटी सी आदत इतनी जरूरी है और इसे मजेदार तरीके से बच्चे को कैसे सिखाएं।
#Relationship #National #BedMakingHabits #MorningDiscipline #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:38 IST
Bed Making Habit For Kids: क्या आपका बच्चा बिस्तर नहीं ठीक करता? आज ही बदलें ये आदत #Relationship #National #BedMakingHabits #MorningDiscipline #VaranasiLiveNews
