Una News: डाक विभाग में बनें डायरेक्ट एजेंट और फील्ड ऑफिसर
मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग ने रोजगार के द्वार खोलते हुए पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और रूलर पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) में डायरेक्ट एजेंट (डीए) तथा फील्ड ऑफिसर (एफए) के रूप में कार्य करने के इच्छुक शिक्षित युवाओं से आवेदन मांगे है। आवेदन अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल कार्यालय में 16 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक मिल जाने चाहिए। अधीक्षक डाकघर ऊना भूपिंद्र सिंह ने बताया कि डायरेक्ट एजेंट के लिए आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष तथा शैक्षणिक की योग्यता मैट्रिक रखी गई है। फील्ड ऑफिसर के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी आयु 65 वर्ष से कम है, आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपने आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र जो कि कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, लगाना होगा। पासपोर्ट तीन फोटो तथा स्वयं पता लिखा लिफाफा जिस पर 55 रुपये डाक टिकट लगी हो, भेजना अनिवार्य है। आवेदक वर्तमान में किसी भी बीमा कंपनी का एजेंट नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए फार्म नज़दीकी डाक घर से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर अधीक्षक डाकघर ऊना के दूरभाष 01975 225225, 225261 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन स्पीडपोस्ट के माध्यम से भेजें। संवाद
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 23:40 IST
Una News: डाक विभाग में बनें डायरेक्ट एजेंट और फील्ड ऑफिसर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
