Barmer: नाबालिग को सुनसान इलाके में ले जाकर बनाया शिकार, अस्पताल में भर्ती पीड़िता, आरोपी की तलाश में पुलिस

जिले में एक नाबालिग को गाड़ी में डालकर सुनसानइलाके में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के सिर पर चोटें आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि यह वारदात 11 जुलाई की है। आरोप है कि आरोपी युवक नाबालिग को एक गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गया और सुनसानजगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब पीड़िता को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के शरीर और सिर पर चोट के निशान हैं, जिसके चलते उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें:Rajasthan:हार्ट अटैक के बाद दिल में बनी 13 सेंटीमीटर की जानलेवा थैली, एसएमएस में दुर्लभ सर्जरी से बची जान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। एएसपी नितेश आर्य के मुताबिक मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाने के साथ ही अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इस संवेदनशील मामले की जांच स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला सेल) बाड़मेर द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#CityStates #Rajasthan #Barmer #BarmerNews #BarmerLatestNews #BarmerCrimeNews #MinorGirlCase #PocsoCase #PocsoAct #MinorGirlIncident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 08:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Barmer: नाबालिग को सुनसान इलाके में ले जाकर बनाया शिकार, अस्पताल में भर्ती पीड़िता, आरोपी की तलाश में पुलिस #CityStates #Rajasthan #Barmer #BarmerNews #BarmerLatestNews #BarmerCrimeNews #MinorGirlCase #PocsoCase #PocsoAct #MinorGirlIncident #VaranasiLiveNews