Bareilly News: नगर निगम के पॉश वार्ड 55 में सुविधाओं का अभाव, 'संवाद' में स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं
बरेली में 30 हजार की आबादी वाले वार्ड 55 में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी सुविधाओं का अभाव है। नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिसके चलते वार्ड में कई जगह गंदगी व नालियों के मच्छर पनप रहे हैं। ये समस्या अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने साझा की। लोगों का कहना है कि शहर का पॉश वार्ड में तमाम समस्याएं बनी हुई हैं। अशोक गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में पिछले महीने ही सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली की सफाई नियमित नहीं हो रही है। बताया कि गर्मी के चलते अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, लेकिन निगम की ओर से फॉगिंग नहीं हो रह है इसे जल्द कराना चाहिए जिससे मच्छरों से निजात मिल सके। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी के बाहर गहरे व बड़े नाले बने हुए हैं लेकिन उनकी सफाई नहीं हो पा रही है। सेटेलाइट पर हुई घटना के बाद नाले पर बैरिकेड तो करा दिया गया लेकिन सफाई नहीं हो रही है। इससे वहां रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है, लोगों को परेशानी होती है। सुधीर कुमार अस्थाना ने बताया कि नाले की सफाई न होने के कारण बरसात में पानी सड़कों व घरों में भरता है। वार्ड में कई निचले इलाके भी है, जिससे वहां पर निकलने में परेशानी होती है। नाले में लोग अपने घरों का कूड़ा भी फेंक देते हैं। पन्नी से नाले चोक हो गए हैं। प्रमोद गंगवार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन की गाड़ी का समय नियमित नहीं है, कभी गाड़ी सुबह आती है लेकिन कभी दोपहर तक आती है जिससे कई बार कूड़ा देने में समस्या आती है।
#CityStates #Bareilly #BareillyNagarNigam #PublicProblem #BareillyCity #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:01 IST
Bareilly News: नगर निगम के पॉश वार्ड 55 में सुविधाओं का अभाव, 'संवाद' में स्थानीय लोगों ने बताईं समस्याएं #CityStates #Bareilly #BareillyNagarNigam #PublicProblem #BareillyCity #VaranasiLiveNews
