बरेली: पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाणपत्र; जानें पूरी प्रक्रिया

बरेली में नवंबर और दिसंबर में कोषागार में होने वाली भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की अपील की है। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि पेंशनर www.jeevanpramaan.gov.in पर जाकर या एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan और Aadhaar Face RD एप डाउनलोड करके जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑपरेटर का आधार प्रमाणीकरण करने के बाद पेंशनर को अपना आधार नंबर, पीपीओ नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद मोबाइल के फ्रंट कैमरे से चेहरे की तस्वीर लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन पूरा होने पर मिलने वाली यूनिक प्रमाण आईडी को सुरक्षित रखना होगा। यदि किसी पेंशनर को दो पेंशन मिलती हैं तो दूसरी पेंशन के लिए Add New PPO विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #JeevanPramaan #BareillyNews #BareillyPensioners #OnlineLifeCertificate #Pensioners #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: पेंशनरों को बड़ी राहत, घर बैठे ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाणपत्र; जानें पूरी प्रक्रिया #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #JeevanPramaan #BareillyNews #BareillyPensioners #OnlineLifeCertificate #Pensioners #VaranasiLiveNews