Bareilly" वकील पर हमला पड़ा भारी! मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बरेली के प्रेमनगर इलाके में गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। बिलाल घोसी नाम के युवक ने वकील बृजेश मिश्रा और उनके मामा-मामी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वकील घायल हो गए। प्रेमनगर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में बिलाल घोसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने रात सवा 12 बजे जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर बिलाल घोसी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी और वह आरपीएफ बैरक के पास गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा, कारतूस व वकील पर किए गए हमले में इस्तेमाल चाकू भी मिला है। सुभाषनगर निवासी वकील बृजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात वह बगिया वाली गली गुलाबनगर में अपने मामा के घर गए थे। लौटते समय वह जैसे ही बाइक पर बैठे तो पीछे से आए बिलाल घोसी ने उनको पकड़ लिया। उसने उन पर चाकू से हमला किया। मामा-मामी ने बचाने का प्रयास किया तो बिलाल ने उनका गला दबाया और चाकू से उन पर भी हमला किया। जब पड़ोसी जुटने लगे तो जानलेवा हमने की धमकी देते हुए आरोपी से मौके से भाग गया। पीड़ित वकील ने तुरंत 112 पर सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची।
#ShortVideos #UttarPradesh #AccusedInjuredInPoliceEncounter #PoliceEncounter #BareillyNews #UpNewsHindi #CrimeNews #CrimeNewsInHindi #Police #BareillyNewsInHindi #LatestBareillyNewsInHindi #BareillyHindiSamachar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 07:27 IST
Bareilly" वकील पर हमला पड़ा भारी! मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी #ShortVideos #UttarPradesh #AccusedInjuredInPoliceEncounter #PoliceEncounter #BareillyNews #UpNewsHindi #CrimeNews #CrimeNewsInHindi #Police #BareillyNewsInHindi #LatestBareillyNewsInHindi #BareillyHindiSamachar #VaranasiLiveNews
