Barabanki: सफदरगंज थाने के लॉकअप से दो आरोपी फरार, गांजे के साथ पकड़ा था पुलिस ने

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाने के लॉकअप से दो आरोपी फरार हो गए। दोनों को पुलिस ने रात में गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया था। सुबह मौका पाकर दोनों भाग निकले। बताया जाता है कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों के पास से गांजा बरामद किया था। इसके बाद उन्हें थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था। सुबह के समय पुलिस की निगरानी में चूक हुई और दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

#CityStates #Lucknow #Barabanki #BarabankiNews #SafdarganjBarabanki #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Barabanki: सफदरगंज थाने के लॉकअप से दो आरोपी फरार, गांजे के साथ पकड़ा था पुलिस ने #CityStates #Lucknow #Barabanki #BarabankiNews #SafdarganjBarabanki #VaranasiLiveNews