बाराबंकी: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मैरिज एनवर्सरी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बाराबंकी जिले के देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।देवा कोतवाली क्षेत्र के मलिका असंड गांव निवासी निर्मल रावत ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी की साल गिरह में शामिल होकर लखनऊ के अरदासी खेड़ा गांव से रात करीब 12 बजे लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर उनकी पुत्री चार वर्षीय नेहा 42 वर्षीय भाभी व 20 वर्षीय भतीजे विजेंद्र के साथ बैठी थी। विजेंद्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों मौके पर ही अचेत हो गए। जिला चिकित्सालय में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Barabanki #BarabankiRoadAccident #ThreeKilledInRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 07:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाराबंकी: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, मैरिज एनवर्सरी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Barabanki #BarabankiRoadAccident #ThreeKilledInRoadAccident #VaranasiLiveNews