Bangladesh: 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, पीएम मोदी को आमंत्रण भेज सकती है बीएनपी
बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है। बीएनपी के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएनपी, शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेज सकती है। तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह बांग्लादेश की संसद के सदर्न प्लाजा में हो सकता है। समारोह की शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण से होगी और बाद में प्रधानमंत्री पद की शपथ होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीर उद्दीन, प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
#World #International #Bangladesh #TariqueRehman #PmModi #BnpOathTakingCeremony #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 06:19 IST
Bangladesh: 17 फरवरी को पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, पीएम मोदी को आमंत्रण भेज सकती है बीएनपी #World #International #Bangladesh #TariqueRehman #PmModi #BnpOathTakingCeremony #VaranasiLiveNews
