बांदा: शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से नीचे गिरीं, राखी बांधकर लौट रही थीं घर

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में भाई को राखी बांधकर पति के साथ बाइक से लौट रही शिक्षिका की खस्ताहाल सड़क पर हुए हादसे में मौत हो गई। बांदा-अतर्रा मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास सड़क के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से शिक्षिका उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी शिवप्रसाद तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक हैं। वह परिवार के साथ बांदा शहर के गायत्री नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी मीरा देवी (40) उच्च प्राथमिक विद्यालय गूलर नाका में शिक्षिका थीं।

#CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बांदा: शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से नीचे गिरीं, राखी बांधकर लौट रही थीं घर #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #VaranasiLiveNews