Banda: मवेशी निकालने के प्रयास में तालाब में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम

तालाब में नहा रही मवेशी को निकालने के प्रयास में आठ वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी चुन्नू का आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मवेशियों को लेकर तालाब गया था। इसी दौरान मवेशी को तालाब से निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक चार भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था।

#CityStates #Banda #Kanpur #BandaNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Banda: मवेशी निकालने के प्रयास में तालाब में डूबा मासूम, मौत से मचा कोहराम #CityStates #Banda #Kanpur #BandaNews #UpNews #VaranasiLiveNews