Bareilly News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से जुड़े अफसरों के तबादलों पर रोक

बरेली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 12 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इसको देखते हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान अफसरों का स्थानांतरण चुनाव आयोग की अनुमति पर ही होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा, जबकि चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसमें प्रमुख भूमिका वाले अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगी है। अगर किसी अधिकारी का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसकी पूरी वजह बताते हुए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजना होगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला विकास अधिकारी, बीएसए और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए कहा है। ब्यूरो

#BanOnTheTransferOfOfficialsInvolvedInTheRevisionOfElectoralRolls #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से जुड़े अफसरों के तबादलों पर रोक #BanOnTheTransferOfOfficialsInvolvedInTheRevisionOfElectoralRolls #VaranasiLiveNews