Chamba News: बलोठ पंचायत प्रधान ने दिया त्यागपत्र, अब दूसरी पंचायत से लड़ेंगे चुनाव
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बलोठ के प्रधान ने प्रधान पद से त्यागपत्र दे दिया है। 20 दिन इंतजार करने के बाद डीपीओ कार्यालय से उनका त्यागपत्र भी स्वीकृत हो चुका है। हालांकि, त्यागपत्र में उन्होंने किसी विशेष कारण का हवाला नहीं दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब वह दूसरी पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दूसरी पंचायत में अपना परिवार भी पंजीकृत करवा लिया है। अब वह अगला चुनाव उसी पंचायत से लड़ेंगे। सितंबर माह के अंत में उन्होंने बीडीओ मैहला के जरिए अपना त्यागपत्र डीपीओ को भेजा था। बाद में अफवाह उड़ी कि वह अपना त्यागपत्र वापस लेने वाले हैं। इसके चलते उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया। एक महीना बीतने के बाद भी जब उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो अक्तूबर माह के अंत में त्यागपत्र को स्वीकार करके उसकी सूचना प्रधान को चिठ्ठी के जरिये भेज दी गई। अब वह पंचायत प्रधान के पद से हट चुके हैं।उनके त्यागपत्र देने के बाद बलोठ पंचायत में प्रधान पद खाली हो चुका है। ऐसे में प्रशासन व पंचायती राज विभाग इस पद को उपचुनाव के जरिये भरने की व्यवस्था करते हैं या फिर आगामी पंचायत चुनावों में इस पद को भरा जाता है। इस बात को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल अब बलोठ पंचायत का प्रधान पद खाली हो चुका है। इससे पंचायत में होने वाले विकास कार्य रुक गए हैं।विकास खंड अधिकारी मैहला बशीर खान ने बताया कि पंचायत प्रधान ने त्यागपत्र डीपीओ कार्यालय में दिया है। इस बाबत उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।जिला पंचायत अधिकारी तिलक राणा ने बताया कि बीडीओ कार्यालय से प्रधान का त्यागपत्र उनके पास पहुंचा था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, उसमें किसी विशेष कारण का जिक्र नहीं किया गया है।त्यागपत्र देने वाले प्रधान विकास खंड मैहला पंचायत प्रधान यूनियन के प्रधान भी हैं। ऐसे में पंचायत के साथ-साथ यूनियन के प्रधान का पद भी खाली हो गया है जिसे दोबारा से भरने के लिए यूनियन भी जल्द फैसला ले सकती है।
#ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 16, 2025, 23:53 IST
Chamba News: बलोठ पंचायत प्रधान ने दिया त्यागपत्र, अब दूसरी पंचायत से लड़ेंगे चुनाव #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
