Bareilly News: नौकरी के नाम पर 38.60 लाख रुपये ठगी के आरोपी को जमानत नहीं
बरेली। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट अभय श्रीवास्तव ने सरकारी नौकरी के नाम पर दो लोगों से 38.60 लाख रुपये ठगने के आरोपी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के विकासनगर निवासी वरुण पाठक की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। वह ठगी की आरोपी फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा का बहनोई है। आरोपी खुद को एडीओ पंचायत के पद पर तैनात होने की बात कहता था।सुभाषनगर थाने में सात मई को डॉ. विप्रा, शिखा, दीक्षा और वरुण पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुभाषनगर के ही विकासनगर निवासी धर्मेंद्र और मोहित की कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का वादा करते हुए दोनों से 3.60 लाख रुपये नकद और 35 लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए। बाद में उनको फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिए। फिलहाल, सभी आरोपी जेल में हैं। वरुण ने दूसरी बार जमानत याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे निरस्त कर दिया। संवाद
#BailDeniedToManAccusedOfSwindlingRs38.60LakhUnderThePretextOfProvidingJobs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:05 IST
Bareilly News: नौकरी के नाम पर 38.60 लाख रुपये ठगी के आरोपी को जमानत नहीं #BailDeniedToManAccusedOfSwindlingRs38.60LakhUnderThePretextOfProvidingJobs #VaranasiLiveNews
