बागपत: लापता युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, दोस्तों पर पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; जंगल से मिला शव
बागपत के रटौल क्षेत्र में दो अक्टूबर से लापता गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घिटौरा के जंगल से अजय का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, दो दोस्तों के साथ शराब पार्टी के बाद अजय को जंगल में ले जाया गया, जहां पुरानी रंजिश में ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया गया है। दो अक्टूबर की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था अजय गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के यहां गाड़ी चलाने का काम करता था। उसके भाई देवेंद्र यादव ने बताया कि दो अक्टूबर को गांव का ही लवदीप उर्फ कल्लू और पुरनपुर नवादा निवासी अमित भाटी रात करीब आठ बजे अजय को फोन कर घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद अजय घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिजनों ने तीन अक्टूबर को तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार के लोग लगातार अजय की तलाश कर रहे थे। सोमवार को परिजनों ने अजय की हत्या की आशंका जताते हुए थाने पहुंचकर हंगामा भी किया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी।
#CityStates #Baghpat #बागपत #लापतायुवक #युवककीहत्या #अजययादव #गढ़ीकलंजरी #घिटौरा #रटौल #पुरानीरंजिश #बागपतपुलिस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 10:30 IST
बागपत: लापता युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या, दोस्तों पर पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप; जंगल से मिला शव #CityStates #Baghpat #बागपत #लापतायुवक #युवककीहत्या #अजययादव #गढ़ीकलंजरी #घिटौरा #रटौल #पुरानीरंजिश #बागपतपुलिस #VaranasiLiveNews
