Bada Mangal 2026: आज शाम आखिरी बड़ा मंगल पर जरूर करें ये पांच उपाय, हनुमान जी पूरी करेंगे हर एक इच्छा
हिंदू धर्म में बुढ़वा मंगल का विशेष महत्व होता है, जो हर वर्ष ज्येष माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को कहा जाता है। आज यानी 23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का 8वां और आखिरी बड़ा मंगल है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी ज्येष्ठ मंगल को हनुमान जी विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। इस वर्ष अधिकमास के चलते पूरे 8 मंगल पड़े और पहला ज्येष्ठ मंगल 5 मई को था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हनुमान जी की पहली बार मुलाकात प्रभु राम से हुई थी। हनुमान जी ने भगवान राम को परखने के लिए एक बूढ़े संत का रूप का धारण किया था, जिसके कारण इस दिन को बुढ़वा मंगल कहा जाता है। ऐसे में साल के आखिरी बड़ा मंगल में हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।
#Festivals #BadaMangal2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 10:09 IST
Bada Mangal 2026: आज शाम आखिरी बड़ा मंगल पर जरूर करें ये पांच उपाय, हनुमान जी पूरी करेंगे हर एक इच्छा #Festivals #BadaMangal2026 #VaranasiLiveNews
